जयपुर एजेंसी।गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों शूटर्स को दबोचा है। पुलिस ने इन आरोपियों को झुंझुनू के गुढा गांव से पकड़ा गया है यह प्रकरण राजस्थान के सीकर जिले में आरोपियों को पकड़ने के लिए हत्या के बाद से ही पुलिस की टीमें छानबीन करने में जुटी हुई थी।
एक आरोपी ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक ने रेकी की थी जबकि दूसरे आरोपी ने फायरिंग की थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए घटना के बाद से ही पूरे राज्य में ए श्रेणी की नाकेबंदी की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस मामले पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा कि हत्याकांड में जो भी आरोपी शामिल थे सभी को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि सीकर से मनीष जाट और विक्रम गुर्जर को हिरासत में लिया गया है। अन्य तीन आरोपियों में से सतीश कुम्हार को हरियाणा के भिवानी से, जितन मेघवाल और नवीन मेघवाल को कब्जे में पुलिस ने लिया है। पड़ताल में पुलिस को हथियार और कारतूस भी मिले है।
बता दें कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि खुद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कर चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीकर हत्याटतांड में पांच आरोपियों को हथियार और गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक जयपुर आईजी रेंज आईजी खेतड़ी पहुंचे थे। यहां रात को ही बैठक कर रणनीति बनाई थी। देश भर में आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई थी। पुलिस को अंदेशा था कि आरोपी राजस्थान से निकलकर अन्य शहरों में जा सकते है।लॉरेंस गैंग ने राजू ठेठ की हत्या की जिम्मेदारी ली है। हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने राजू की मौत के बाद फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…
महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…
शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…