नई दिल्ली एजेंसी।काग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में ये फैसला किया गया है। हाथ से हाथ जोड़ो के तहत ये नया अभियान पार्टी शुरू करने जा रही है। इस बैठक में ऐलान किया गया है कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की योजना बना रही है। कांग्रेस पार्टी की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कई अन्य और अहम फैसले भी लिए गए है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन फरवरी 2023 में छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए अभियान के जरिए लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अभियान के जरिए पार्टी सरकार की गलत नीतियों के बारे में भी जनता को जागरुक करेगी। इसका आयोजन भारत जोड़ो यात्रा के बाद होगा जब यात्रा 26 जनवरी को श्रीनगर पहुंचेगी। इसके बाद ही हाथ से हाथ जोड़ों अभियान शुरू होगा।
इसके जरिए भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आगे ले जाया जाएगा। इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया था। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बैठक में मौजूद नहीं थे क्योंकि वो भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे है और पूरे देश की यात्रा पर निकले हुए है।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…