Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस को मिली सफलता डकैती व गोलीकांड के नामजद गिरफ्तार

पुलिस को मिली सफलता डकैती व गोलीकांड के नामजद गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) अभियुक्तों ने चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम सिक्टोर बाजार चौराहे के पास खड़े पिंटू सिंह का चैन व पैसा छीनने लगे,शोर मचाने पर पिंटू के ऊपर गोली चला दी जो पैर में लगी। और अपराधी गोली चलाते हुए फरार हो गए। चिलुआताल पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से तीन अभियुक्तों गौरव यादव उर्फ गोलू पुत्र सुरेंद्र निवासी रामपुरचक थाना चिलुआताल, जितेंद्र मौर्य पुत्र स्व अभिनंदन मौर्य निवासी सिक्टोर शिक्षा थाना चिलुआताल, नागेंद्र मौर्या पुत्र स्वर्गीय अभिनंदन मौर्या निवासी सिक्टोर थाना चिलुआताल को गिरफ्तार किया।
तीन अन्य अज्ञात अभियुक्त फरार होने में सफल हो गए, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्हें भी बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि, पिंटू सिंह की जान से मारने के नीयत से अवैध असलहा से पैर में गोली मारकर चैन और पैसा लेकर गोली चलाते हुए अपराधी फरार हो गए। गौरव यादव के ऊपर विभिन्न थाना अंतर्गत 8 मुकदमे पंजीकृत है, जो चिलुआताल थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। जितेंद्र मौर्य और नागेंद्र मौर्या के खिलाफ चिलुआताल थाना अंतर्गत चार चार मुकदमे पंजीकृत है, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 3200 नगद घटना में प्रयुक्त दो नाजायज पिस्टल 32 बोर दो अदद जिंदा खोखा कारतूस, एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर अभियुक्तगणों के कब्जे से बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वालों में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल, विनय कुमार सरोज उपनिरीक्षक प्रभारी स्वाट टीम, मनीष कुमार यादव उपनिरीक्षक, अम्बरीष बहादुर सिंह, कां रोशन कुमार, कां राहुल कुमार मौर्या, हेड कां राज मंगल सिंह, हेड कां अरुण खरवार, हेड कां राम इकबाल राव, हेड कां कमलापति तिवारी, कां इंद्रेश कुमार वर्मा सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments