Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने अनशनकारी लालझारी को जबरन भेजा अस्पताल

पुलिस ने अनशनकारी लालझारी को जबरन भेजा अस्पताल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी दो दिनों से जमीनी विवाद में तुर्कपट्टी स्थित अपने दरवाजे पर कुनबे सहित अनशन पर बैठी लालझारी देवी को बलपूर्वक पुलिस ने जबरन अस्पताल भेज दिया।
दरअसल शनिवार की शाम सीएचसी कुबेरस्थान के चिकित्साधिकारी रजनीश श्रीवास्तव अनशन कर रही लालझारी की चिकित्सीय जांच करने पहुंचे थे।जांच के दौरान उन्होंने स्थिति गम्भीर बताकर अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी, लेकिन लालझारी अनशन स्थल से हिलने का नाम नहीं ले रही थी।अंततः तुर्कपट्टी पुलिस ने बलपूर्वक उसे उठाकर जिला अस्पताल भेज दिया।जहां उसका त्वरित इलाज शुरु कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments