पुलिस मुठभेड़, कुख्यात लक्की तिवारी दोनों पैरों में गोली लगने से घायल, पांच सहयोगी हिरासत में

सीवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भांटापोखर के पास शनिवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी लक्की तिवारी दोनों पैरों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

मैरवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा निवासी लक्की तिवारी, धनंजय तिवारी का पुत्र है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्की तिवारी अपने साथियों के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भांटापोखर गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख अपराधियों ने भागने और हमला करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इसमें लक्की तिवारी को दोनों पैरों में गोली लगी।

मौके से छह बाइक, एक कट्टा, कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने लक्की के पांच साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लक्की तिवारी पर मैरवा और गुठनी थाने में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कृष्ण जन्माष्टमी के उपवास पर रही लक्की की मां सदमे से बेहोश हो गई।
सीवान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि अपराधियों की ओर से सुनियोजित अपराध की तैयारी की जा रही थी, जिस पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की। मामले की जांच जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

26 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

1 hour ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

19 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

19 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

19 hours ago