गया(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गुरारू बाजार स्थित बंद पड़े केरोसिन तेल गोदाम की सफाई के दौरान शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया और आक्रोशित लोगों ने गुरारू चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
मृतकों की पहचान गुरारू बाजार बहवलपुर निवासी सोनू कुमार (18), सागर कुमार (19) और दशरथ बिगहा गांव के छोटू पासवान (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सफाई के दौरान छोटू पासवान तेल टैंक में गिर गया। उसे बचाने के लिए सागर और सोनू भी अंदर उतरे, लेकिन जहरीली गैस के कारण तीनों बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने गुरारू-हियापुर स्टेट हाइवे 69 और गया-रफीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात ठप हो गया और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। परिजन मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एसपी सुशांत कुमार चंचल के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे बाद जाम हटाया गया।
अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…
लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…
लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…
लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…
लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…
18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…