सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के महादहा चौराहे पर विगत चार महीनों मे चार से अधिक सड़क दुर्घटनाओं मे आधा दर्जन से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके है। वर्ष 2025 के शुरू माह जनवरी से मई माह तक अब तक चार से अधिक दुर्घटनाओं मे आधा दर्जन से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके है। जिसमें हाल ही मे हुए अनुबंधित बस और ई रिक्शा के टक्कर से ई रिक्शा सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं कार और बाइक सवार के आपसी टक्कर मे पांच से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके है। रविवार तड़के सुबह एक स्कॉर्पियो चार पहिया वाहन के ठोकर से साइकिल सवार की मौत के बाद सलेमपुर पुलिस ने महादहा चौराहे पर हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सलेमपुर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ तत्काल महादहा चौराहे के नेशनल हाइवे पर बने कट पर बैरिकेटिंग कर बंद कर दिया। विगत चार महीने मे महादहा चौराहे पर हुए लगातार कई घटनाओं से स्थानीय लोगों मे खौफ का माहौल है वहीं नगर प्रशासन भी इसको गंभीरता से देखते हुए बैरिकेटिंग और गांव के रास्ते आ रही सड़क पर भी ब्रेकर लगाने मे जुटी है।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संगठन Bhartiya Rashtriya Patrakar Samanvay Samiti एवं…
दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार…
जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…