दरोगा के साथ ही एक सिपाही और गांव के अन्य चार लोगों पर भी मुकदमा
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के घोसी कोतवाली में तैनात दरोगा जी के ऊपर शादी के ठीक पहले ही एफआईआर दर्ज हो गया। इनके साथ ही एक सिपाही और गांव के अन्य चार लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आज रविवार को ही दरोगा जी की शादी है इस वजह से दरोगा जी फिलहाल अवकाश पर हैं।
दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी फूला देवी पत्नी जितेन्द्र निषाद ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके पति के खिलाफ 2022 में मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन वह इस मामले में कोर्ट से अग्रिम जमानत कराकर सभी पुलिस अधिकारियों को डाक द्वारा सूचित किया गया था।
आरोप लगाया कि इसके बाद भी घोसी कोतवाली के तैनात उपनिरीक्षक सूरज सिंह अपने हमराही एक सिपाही के साथ गांव के विपक्षी शिवकुमार यादव, रामप्रसाद यादव, रामाप्रताप और मनोज निषाद के प्रभाव में आकर बीते 23 अप्रैल मेरे पति जितेन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर ले गए। इस दौरान वह बचने की कोशिश में ताल में कूद गए। उसके बाद उसे वापस निकालकर पिस्टल तानते हुए पिस्टल के बट्टे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद उनका उपचार घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। इस मामले में पीड़िता ने घोसी कोतवाली में दरोगा सहित सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी, जहां जांच के बाद घोसी पुलिस ने मामले दारोगा, आरक्षी सहित सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…