ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का शिकंजा, 261 डीजे संचालकों को नोटिस

39 लाउडस्पीकर उतरवाए, 95 की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और जनपद में शांति व सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसा। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, मैरिज हॉलों और डीजे संचालकों की जांच की गई। अभियान के दौरान निर्धारित समय-सीमा और ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने वाले 261 डीजे संचालकों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया। जांच के दौरान शासन की अनुमति के बिना अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत धार्मिक स्थलों पर लगाए गए 39 लाउडस्पीकरों को नियमानुसार उतरवा कर हटवाया गया। वहीं, 95 लाउडस्पीकरों की आवाज निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक पाए जाने पर मौके पर ही जांच कराकर उनका वॉल्यूम मानक के अनुरूप कराया गया।
पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान मंदिरों और मस्जिदों समेत अन्य धार्मिक स्थलों के साथ मैरिज हॉल और डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय और ध्वनि सीमा का पालन करना अनिवार्य है। तेज आवाज में डीजे अथवा लाउडस्पीकर बजाने से आसपास रहने वाले लोगों को होने वाली परेशानी को भी गंभीरता से लिया जाएगा।
कार्रवाई के साथ पुलिस ने थाना स्तर पर धर्मगुरुओं, स्थानीय प्रबुद्धजनों और डीजे संचालकों के साथ संवाद भी किया। उन्हें उच्चतम न्यायालय और शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए ध्वनि प्रदूषण रोकने में सहयोग की अपील की गई। पुलिस ने समझाया कि तेज ध्वनि से वृद्धजनों, बीमार लोगों और छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। इसलिए धार्मिक आयोजनों, वैवाहिक कार्यक्रमों और अन्य अवसरों पर ध्वनि मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था के साथ ध्वनि मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। पुलिस के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले डीजे संचालकों और अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

11 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

11 hours ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

11 hours ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

11 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

12 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

12 hours ago