जनपद देवरिया में पुलिस का नाकाबन्दी चेकिंग अभियान, 5.20 लाख रुपये का ई-चालान, 4 वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा शनिवार को “नाकाबन्दी चेकिंग अभियान” चलाया गया। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के समस्त थानों के बार्डर पॉइंट्स पर सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सघन चेकिंग की गई।अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अरविन्द कुमार वर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में किया गया। अभियान के दौरान सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों की निगरानी में पुलिस टीमों ने जिलेभर में 65 स्थानों पर वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की।चेकिंग का उद्देश्य चोरी की गाड़ियों की धरपकड़, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, नाबालिकों द्वारा वाहन संचालन, बिना हेलमेट, नंबर प्लेट व ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चालकों पर कार्रवाई करना रहा।
अभियान की मुख्य उपलब्धियाँ:
कुल 2536 व्यक्तियों व 1641 वाहनों की जांच
395 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान, कुल जुर्माना ₹5,20,000
4 वाहन सीज
जनपद पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम रहा, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हुई। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

rkpshomnath

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

5 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

5 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

5 hours ago