महिला की निर्मम हत्या करने वाला हत्यारा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व में महिला की निर्मम हत्या करने वाले अज्ञात अपराधी के विरुद्ध थाना भलुअनी पर मु०अ०सं०-182/2023 धारा 302,201 के तहत पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त मुन्ना कुमार निषाद उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र स्व० जवाहिर निषाद निवासी ग्राम पैना थाना बरहज जनपद देवरिया को 13-12-2023 को लगभग 22:30 बजे पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पुछताछ में अभियुक्त मुन्ना कुमार निषाद ने खुलासा करते हुए मृतका की शिनाख्त खुशबू सिंह (उम्र लगभग 25 वर्ष,जाति क्षत्रिय) पुत्री रमेश सिंह निवासिनी ग्राम पैना थाना बरहज जनपद देवरिया के रूप में की गयी। पुलिस द्वारा की गई पुछताछ में अभियुक्त ने बताया कि खुशबू सिंह उसके गांव की रहने वाली थी, जो वर्ष 2016 में किसी व्यक्ति के साथ कोर्ट मैरेज की थी तथा मार्च वर्ष 2022 में उसका उस व्यक्ति से तलाक हो गया था। मैं दुबई में रहता था,खुशबु से फोन से बातचीत के दौरान मैं दुबई से दिसम्बर 2022 में, जनपद गोरखपुर में आकर किराये के मकान में रहता था। जहां पर खुशबु उपरोक्त मेरे साथ दिसम्बर 2022 से रह रही थी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी, मैंने बच्चा गिराने के लिए कह रहा था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसी बात को लेकर आपस मे कहा सुनी के दौरान मैने खुशबू को धक्का दिया जिससे वह गिर गयी, गिने से उसके सर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गयी। इस दौरान मैने उसका गला दबा कर हत्या कर दी, तथा घर के बाथरूम में ही उसे दो हिस्सों में काट कर अलग कर दिया। उसके शव को गद्दा व रजाई में बांधकर बड़े बैग में रख कर मकान मालिक से घर खाली करने की बात कर, वहां से लेकर चला आया।अपने घर पैना जाते समय मैने शव को रास्ते में ही फेंक दिया था, तथा उसका आधार कार्ड आदि व चाकू जिससे मैने उसके शरीर को अलग अलग किया था, गोरखपुर से आते वक्त रास्ते में बोहाबार पुल से राप्ति नदी में फेंक दिया था।पुलिस द्वारा पुछताछ केे उपरांत विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मुन्ना कुमार निषाद को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।जहां से न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देवरिया भेज दिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago