बघौचघाट पुलिस ने गांजा के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार भेजा जेल

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
बघौचघाट पुलिस को गुरुवार को एक बहुत बड़ी सफलता मिली।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर
कस्बा के पकहां तिराहा से एक डीसीएम के केबिन के करियर में छुपा कर बिहार ले जा रहे थे। डीसीएम समेत एक कुंतल 70 किग्रा गांजे के साथ तस्करो को गिरफ्तार कर, संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार टास्क फोर्स गोरखपुर ने मुखबीर की सूचना पर डीसीएम का पीछा करना शुरू कर दिया।असम की ओर से नेशनल हाईवे पर आ रही डीसीएम को गोरखपुर टास्क फोर्स को चकमा देकर फाजिलनगर से बघौचघाट की तरफ मोड़ दिया ।टास्क फोर्स ने लोकेशन देख निकटवर्ती थाने बघौचघाट पुलिस को मोबाइल से सूचना दी। सूचना पर बघौचघाट थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय तुरन्त ही अपने हमराहियों के साथ बघौचघाट पकहां मोड पर घेराबंदी कर दी। तीन युवकों के साथ डीसीएम को बघौचघाट पुलिस ने धर दबोचा। जांच के दौरान डीसीएम के कैरियर छुपाए एक कुंतल70 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम पता अभिमन्यु सिंह उर्फ अभि पुत्र बीरेंद्र सिंह निवासी मठिया थाना बिजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार व मजहर अली पुत्र कासिम,सोनी सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह निवासी गण ग्राम पिपरा मदन गोपाल थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया बताया। उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 29/34 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस दौरान थानध्यक्ष मृत्युंजय राय, उप निरीक्षक लालजी ,कांस्टेबल अजीत चौधरी, कांस्टेबल अजीत चौधरी, कांस्टेबल गुड्डू कुमार, कांस्टेबल गोविंद सिंह यादव, ए एन टी एफ थाना गोरखपुर के उप निरीक्षक रमेश राम ,हेड कांस्टेबल शशिकांत राय ,हकांस्टेबल राधेश्याम, हेड कांस्टेबल दिव्या शंकर राय ,हेड कांस्टेबल उपेंद्र यादव मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

4 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago