बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर परिजनों को सौपा।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली एक युवती संदीप नाम के एक युवक के साथ 28 दिसंबर 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से गायब हो गई थी, काफी खोजबीन करने के उपरांत परिजनों ने थाने में गुमसुदगी का रिपोर्ट दिसंबर माह 2023 में दर्ज कराया था।मामला दर्ज होने के पश्चात पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थीं, इसी खोजबीन के दौरान पुलिस ने रविवार की शाम युवती को बरामद कर लिया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सूत्रों के अनुसार युवती स्वामी दयालपुर थाना मितौली, जिला लखीमपुर खीरी के रहने वाले एक युवक के साथ चली गई थी और अपनी शादी करके वापस आई थी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार कर रविवार की शाम थाने पर लाई और सोमवार को युवती को परिजनों को सुपुर्द करते हुए, युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बेलभरिया में सार्वजनिक…
‘प्रगति 2.0 बाल उत्सव मऊ’ में कॉमिक पोस्टर और प्रस्तुतीकरण से चमके नौनिहाल मऊ (राष्ट्र…
✍️ डॉ० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ सच बोलना मानव की मूल प्रवृत्ति है,सच से ही…
हजारीबाग/रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री डॉ हरीश बुद्धू की बेटी…
ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बांग्लादेश में 13वां संसदीय चुनाव कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न…
अन्याय के विरुद्ध मौन विकल्प नहीं: अधिवक्ता आनंद चौरसिया ने उठाई न्याय की बुलंद आवाज…