5 साल के बच्ची के दुष्कर्म का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा) जहां एक तरफ योगी सरकार महिलाओं के लिए ठोस कदम उठा कर के उनकी सुरक्षा हेतु तमाम अभियान चला रही है और सभी महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिला रही है, वहीं पर सरकार की योजनाओं को तार-तार करने पर उतारू हैं दरिंदे। ऐसा ही एक मामला बुधवार को देखने को मिला, यहां पर एक 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदे ने बलात्कार कर उसे जंगल में छोड़ दिया और कहा कि अगर तूने मुंह खोला तो जान से मार देंगे।
मामला जनपद बाराबंकी थाना रामनगर चौकी महादेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैरमपुर का जहां पर ग्रामीणों व अन्य स्थानीय लोगों द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार रिंकू वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा उम्र लगभग 37 वर्ष जिसने गांव की ही 5 साल बच्ची को जबरदस्ती उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे जंगल में छोड़कर कहा कि अगर तूने किसी से मुंह खोला या मेरे बारे में कुछ बताया तो तुझे जान से मार देंगे यह कहते हुए भाग गया।
वहीं दूसरी तरफ जब बच्ची के परिजनों ने देर तक बच्ची को घर में नहीं पाया तो बच्ची की तलाश में जुट गए, बच्ची जंगल में अधमरा हालत में मिली परिजनों ने तत्काल यह सूचना थाना रामनगर पुलिस को दी जिस पर थाना प्रभारी रामनगर सुरेश पाण्डेय ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए, कार्रवाई कर दोषी को धरदबोचा।
इस विषय में थाना प्रभारी रामनगर सुरेश पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की सतर्कता व मुस्तैदी के साथ तत्काल कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

7 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago