आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
देवगांव कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक ईंट भट्ठे के पास चोरी की योजना बना रहे, गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों में तीन अभियुक्त जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। उनके पास से पुलिस ने 4880 रुपए तथा चोरी की वारदात में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए हैं।
देवगांव कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक देवेन्द्र नाथ दूबे अपने सहयोगियों के साथ मसीरपुर तिराहे पर मौजूद थे। तभी उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह, के कुछ सदस्य क्षेत्र में राणा सिंह के ईंट भट्ठे के समीप एकत्र होकर चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस बताए गए स्थान पर जा धमकी और घेराबंदी कर के वहां मौजूद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में एजाज अहमद पुत्र अब्दुल कदीन ग्राम अंजानशहीद, शाहिद पुत्र अशरफ ग्राम खालिसपुर, आदिल पुत्र निजामुद्दीन ग्राम नत्थूपुर कोतवाली क्षेत्र जीयनपुर तथा विश्वनाथ गुप्ता पुत्र रामप्रसाद गुप्ता ग्राम निहोरगंज कोतवाली क्षेत्र देवगांव के निवासी बताए गए हैं।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…