शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर बीआरसी केंद्र पर शुक्रवार को बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास विभाग द्वारा, हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा के विषय में जानकारी दी गई।जबकि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर, कार्यक्रम का शुभारंभ कीया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैसरी की छात्राओ ने, सरस्वती वंदना एवं प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर की छात्राओ ने बाल वाटिका पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर, सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा, जिसमें लक्षित आयुवर्ग के बच्चों के लिए निर्धारित अधिगम लक्ष्यों एवं उनकी सम्प्राप्ति हेतु, किए जा रहे कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कार्यक्रम में अच्छी प्रस्तुति करने वाले बच्चों को, उपहार देकर मनोबल बढ़ाया।कार्यक्रम को सफल बनाने में भुवनेश गुप्ता,सुरजीत सक्सेना का सराहनीय योगदान रहा।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…