गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) पच्चीस हजार रूपये का इनामिया भू माफिया कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छल से जमीन बैनामा करने वाला अभियुक्त बृजेश कुमार शाही को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि जाल साज अभियुक्त भू माफिया बृजेश कुमार शाही पुत्र विजय प्रताप शाही निवासी राजेंद्र नगर थाना गोरखनाथ ने आशियाना बनाने के लिए जमीन खरीदने वाले ग्राहकों को जमीन कहीं दिखाया रजिस्ट्री कहीं और का किया पैसा भी वापस नही किया और फरार हो गया आशियाना बनाने वाले ग्राहक हार थक कर जालसाज बृजेश कुमार शाही के खिलाफ 5 से अधिक मुकदमे स्थानीय थाने में दर्ज कराए जिनको गिरफ्तार करने के लिए चिलुआताल पुलिस ने कोर्ट से 82,83 की कार्रवाई कर चुकी है गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने 25000 का इनाम घोषित कर रखा था जिसके खिलाफ लखनऊ कन्नौज जैसे शहरों में भी धोखाधड़ी के मुकदमे पंजीकृत हैं गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी अपराध से अर्जित संपत्तियों को 14 (a) के अंतर्गत जप्त किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि स्थानीय काश्तकारों से उनकी जमीनों को बेचने के लिए एग्रीमेंट करा कर उक्त जमीन पर प्लाटिंग कर अपने साथियों के साथ ग्राहकों को अपने जाल में फंसा कर मौके पर दिखाई गई जमीन को परिवर्तित कर ग्राहकों व काश्तकारों का पैसा गमन करने की नियत से स्वयं कूट रचित नक्शा नजरी तैयार कर ग्राहकों को दूसरे आराजी नंबर में धोखाधड़ी से एक हि जमीन कई लोगों को बेच कर विक्रय सुदा जमीन पर आज तक कब्जा ग्राहकों को नहीं दिया गया ना ही पैसा वापस किया गया पीड़ित ग्राहकों द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग दर्ज कराया गया था जिसे आज गिरफ्तार किया गया प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी सीओ कैंपियरगंज रत्नेश्वर सिंह रहे मौजूद।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…