सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर पंचायत को मझौली राज ,भाटपार रानी, और बिहार प्रांत से जोड़ने के लिए सलेमपुर भाटपार रानी मुख्यमार्ग में गंडक नदी पर एक पुल है जिसको नादावार घाट पुल के नाम से जाना जाता है। इस पुल से विगत वर्ष में कई लोगो ने कूद कर जान दे दिया वही एक व्यक्ति पुल से गाड़ी की टक्कर से पुल के नीचे गिर कर जान गया चुका है । ये मामले पुराने है बावजूद इसके आज भी इस पुल की रेलिंग कई जगह से क्षतिग्रस्त है जिसपर प्रशासनिक अमला ध्यान नहीं दे रहा । इस टूटे हुए रेलिंग से लोगो को सहम कर पुल पर यात्रा करना पड़ता है ।चुकी इस पुल का निर्माण आज से लगभग 35 से 40 वर्ष पूर्व हुआ था ।ये पुल दो नगर पंचायतों और एक प्रदेश को भी जोड़ता है इस पुल से रोज हजारों यात्री यात्रा करते है ।इस पुल से जिले के आला अधिकारी भी गुजरते रहते है लेकिन किसी भी जिम्मेदार की नजर इस पुल के टूटी हुई रेलिंग पर नही जा रहा है । सवाल ये है की यदि इस पुल से कोई नीचे गिर जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा । क्या सरकार के बड़े- बड़े दावे सिर्फ दावे ही रह जायेंगे या फिर इनको अमलीजामा भी पहनाया जायेगा ।ये ही नही एक राज्य मंत्री व सरकार के उपमुख्यमंत्री के चहेते सांसद का क्षेत्र भी है।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…