मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में आ गयी है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन महराजगंज में विशेष ब्रीफिंग का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद भर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने, मार्ग सुरक्षा को सुचारू रखने, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित दिशा देने, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चूक की स्थिति न केवल सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है, बल्कि प्रशासन की छवि पर भी असर डाल सकती है। इसलिए प्रत्येक पुलिसकर्मी अनुशासन और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।

ये भी पढ़ें – सीएम द्वारा 10 हजार सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, एस्कॉर्ट ड्यूटी को मजबूती, मार्ग का पूर्व निरीक्षण, संभावित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती और समय-समय पर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा पर जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रभारी अधिकारी सुनिश्चित करें कि दिये गए निर्देशों का पालन जमीनी स्तर पर हो।कार्यक्रम में पुलिस लाइन, जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं से आए अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – चुनाव आयोग के आदेशों से जूझ रहे शिक्षक, गड़ना प्रपत्रों में सुधार बना बड़ी चुनौती

बैठक के दौरान सभी ने आगामी कार्यक्रम को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago