Sunday, April 5, 2026
Homeलखनऊनव मनोनीत खटीक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष को पोलाभाई ग्रुप ने दी...

नव मनोनीत खटीक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष को पोलाभाई ग्रुप ने दी बधाई

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l मनोज राजोरा की समाज के प्रति सक्रियता, समर्पण एवं सांगठनिक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश भारतीय खटीक महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उत्तर प्रदेश भारतीय खटीक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मनोज राजोरा को पोलाभाई ग्रुप ने बधाई दी और बताया कि भारतीय जनता पार्टी महानगर उपाध्यक्ष व अन्य कई जिम्मेदारी व दायित्व पर रहने के बाद आगरा निवासी मनोज राजोरा की समाज के प्रति सक्रियता, समर्पण एवं सांगठनिक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए, तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश भारतीय खटीक महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। खटीक समाज उत्तर प्रदेश में एक अलग मजबूत पहचान बड़ा वोट बैंक के लिए जाना जाता है। पोला भाई ग्रुप ने आशा जताई है कि मनोज राजोरा उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत कर समाज को शैक्षणिक सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments