ब्राह्मण समाज के लोगों ने जताया हर्ष
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र के द्वारा जनपद बहराइच के विकास खण्ड नवाबगंज (नई बाजार बाबागंज) निवासी संतोष कुमार मिश्रा को ब्राह्मण वेलफेयर महासभा उत्तर प्रदेश का जनपद बहराइच के ब्लॉक नवाबगंज का मीडिया प्रभारी का नवीन दायित्व प्रदान किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार मिश्रा की लगातार सामाजिक कार्यो मे सक्रियता, समाज के प्रति निष्ठा तथा रुचि को देखकर उन्हे पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्राह्मण वेलफेयर महासभा राष्ट्रीय स्तर का संपूर्ण भारत मे कार्य करने वाला गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है जो ब्राह्मण समाज के लोगो मे राष्ट्रवाद की भावना पैदा करना, सर्वांगीण विकास, नशामुक्ति, उत्थान एवं कल्याण आदि उद्देश्यों पर कार्य करता है। संतोष मिश्रा को महासभा का ब्लॉक नवाबगंज का मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर विनोद गिरि, अरविन्द वर्मा, वैभव सिंह, कौशलेन्द्र पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, बद्री सिंह, सजल मिश्रा, जीतेन्द्र शर्मा, संतोष शुक्ला, आनंद भूषण मिश्रा आदि लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…