रोजगार मेले के दूसरे फेस की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, 71000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

नयी दिल्ली एजेंसी।एक बार फिर से रोजगार मेले के तहत 71000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण में 75000 नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। एक बार फिर से प्रधानमंत्री मंगलवार को 71 हजार के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को संबोधित भी करेंगे। खबर यह भी है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देश के 45 स्थानों पर यह नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यहां पर कई भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। 

केंद्र सरकार की ओर से जून महीने में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही गई थी। जानकारी के मुताबिक अगले साल दिसंबर तक 10 लाख युवाओं को नौकरी दे दी जाएगी। इनकी बहाली 38 मंत्रालयों और विभागों की ओर से भी की जा रही है। खबर यह भी है कि दूसरे चरण में पोर्ट ब्लेयर, विशाखापट्टनम, ईटानगर, गुवाहाटी, पटना, रायपुर, नई दिल्ली, गुरुग्राम, सोनीपत, उधमपुर, हजारीबाग, भोपाल, ग्वालियर, भुवनेश्वर, जालंधर, जोधपुर, शिवगंगा, लखनऊ, प्रयागराज और कोलकाता जैसे शहरों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। पिछली बार जिन श्रेणियों में युवाओं को नियुक्ति दी गई थी, उनके अतिरिक्त इस बार शिक्षक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग अधिकारी, चिकित्सक, फार्मासिस्ट, रेडियाग्राफर और अन्य तकनीकि और पैरा मेडिकल पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न केंद्रीय बलों में भी युवाओं को नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स ‘‘कर्मयोगी प्रारंभ’’ की भी शुरुआत करेंगे। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल नैतिकता और ईमानदारी, मानव संसाधन नीतियां और अन्य लाभ व भत्ते से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी, जो उन्हें नीतियों के अनुकूल तथा नयी भूमिका में आसानी से ढल जाने में मदद करेंगी। पीएमओ ने कहा कि नवनियुक्त कर्मियों को अपने ज्ञान, कौशल और दक्षताओं को विकसित करने के लिए डिजिटल मंच पर अन्य पाठ्यक्रमों का पता लगाने का अवसर भी मिलेगा और इसके लिये एक वेब पोर्टल विकसित किया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago