सुबह चार बजे से दिन के आठ बजे तक खुलेआम हो रहा तस्करी का खेल
तस्करी में स्थानीय सफेदपोशों की चानी
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर पुलिस चौकी अनतर्ग हो रहे अवैध शराब की तस्करी का भंडफोड़ तब हुआ, जब दिन के दो बजे एक अपाचि मोटरसाइकिल से नसें में धुत एक युवक बोरे में भर कर देशी शराब बिहार ले जा रहा था, और सलेमगढ हाईवे चौराहे पर एक महिला को ठोकर मार दिया जिससे महिला व उसके पांच साल के बच्चे को गम्भीर चोट आयी । स्थानीय डाक्टरों के इलाज कराने के बावजूद स्थिति सन्तोष जनक नहीं होने पर परिजनों द्वारा तमकुहीराज में इलाज कराया जा रहा है। वहीं कुछ युवकों ने तस्कर का विडियो क्लिप भी बनाया है जिससे बहुत कुछ खुलासा हुआ है। अभी यह खेला चल ही रहा था कि, कुछ सफेद पोस और देशी शराब का एक कारोबारी ने तस्कर को भगा दिया । पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही बहादुरपुर चौकी के साहब दो पुलिस के जवानों को मौके पर भेजें, जवानों ने मोटरसाइकिल और बोरे से भरा अवैध शराब कि खेप को लेकर चले गये। शाम होते ही सफेद पोश चौकी पर इकट्ठा हुए और शराब को छुड़वाने में लग गये । मगर बहादुर साहब को यह जानकारी हुआ कि हमारे ऊपर के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है और सभी घटना स्थानीय लोगों ने विडियो क्लीप भी बनाया है तो साहब के दाँत खट्टे हो गए।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…