CBI को सौंपी जाए,श्रद्धा वालकर हत्याकांड पुलिस कस्टडी में हो सकती है सबूतों के साथ छेड़छाड़? HC में दायर की गयी याचिका

नयी दिल्ली एजेंसी।पुलिस ने कोर्ट से अपराधी का नार्को टेस्ट करवाने की भी इजाजत ले ली हैं। 22 नवंबर को  अरोपी अफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा। श्रद्धा वालकर की हत्या को आफताब ने बहुत ही बारीकी से अंजाम दिया हैं। उसने श्रद्धा वालकर के शरीर के 35 टुकड़े किए और उन्हें महरौली के जंगल में अलग-अलग जगहों पर फैंका हैं। हत्या मई में की गयी थी लेकिन आरोपी का पता नवंबर में चला। ऐसे में अरोपी के खिलाफ सबूत इकठ्ठा नहीं हो पाये हैं। पुलिस को शक है कि अफताब पुलिस को पूरा सच नहीं बता रहा हैं। वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा हैं। उसके कई चीजों के जवाब काफी अजीब हैं। ऐसे में सबूतों के अभाव के कारण आफताब दोषी होने के बाद भी छूट सकता हैं। इस लिए श्रद्धा वालकर हत्याकांड को सीबीआई को सौंपने की मांग की जा रही हैं। 

दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका में श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच दिल्ली पुलिस से केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया कि वारदात से जुड़े स्थानों पर मीडिया और जनता की मौजूदगी सबूतों से छेड़छाड़ के बराबर है।’’ याचिका को बुधवार के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है। इसमें आरोप लगाया गया कि दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच से जुड़ी हर एक जानकारी मीडिया और जनता के समक्ष रख दी है, जिसकी कानून अनुमति नहीं देता। याचिका में दावा किया गया कि दिल्ली पुलिस ने वारदात से जुड़े स्थलों को अभी तक ‘सील’ नहीं किया है, जहां लगातार लोग और मीडिया कर्मी जा रहे हैं।

अधिवक्ता जोगिंदर तुली की ओर से दायर याचिका में दावा किया गया कि मामले से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दिल्ली पुलिस ने मीडिया के जरिए सार्वजनिक कर दी है, जिससे संवेदनशील सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। याचिका में आरोप लगाया गया, ‘‘वारदात से जुड़े स्थलों, अदालती सुनवाई आदि स्थानों पर मीडिया व अन्य लोगों की मौजूदगी, वर्तमान मामले में सबूतों और गवाहों के साथ छेड़छाड़ के बराबर है।’’

Editor CP pandey

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

7 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

19 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

20 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

20 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

20 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

22 hours ago