भारत–मलेशिया रिश्तों को नई ऊंचाई देने रवाना हुए पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी पर होगा फोकस

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया के लिए रवाना हुए। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, व्यापार और इनोवेशन जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं, जिनमें बीते कुछ वर्षों के दौरान निरंतर मजबूती आई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि वे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ विस्तृत और सार्थक बातचीत को लेकर उत्साहित हैं।

प्रधानमंत्री के अनुसार, इस दौरे के दौरान रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा होगी। भारत और मलेशिया के बीच सहयोग को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा विस्तार

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में भारत और मलेशिया के रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली मलेशिया यात्रा है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को व्यावहारिक रूप देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े – इंदारा–दोहरीघाट रेलखंड: आमान परिवर्तन के बाद भी आस अधूरी

भव्य स्वागत की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर मलेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एक भव्य सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका नाम “वेलकम मोदी जी” रखा गया है। इस कार्यक्रम में 750 से अधिक कलाकार एक साथ मंच पर उतरकर सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देंगे।

मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है आयोजन

आयोजकों का दावा है कि “वेलकम मोदी जी” कार्यक्रम मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है। इसके लिए रिकॉर्ड दर्ज कराने का आवेदन पहले ही किया जा चुका है और रिकॉर्ड्स टीम कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद रहेगी। यह आयोजन भारतीय समुदाय की भागीदारी और सांस्कृतिक जुड़ाव का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

किन मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

इस दौरे के दौरान भारत और मलेशिया के बीच भविष्य के रोडमैप को लेकर ठोस चर्चा होने की संभावना है। रक्षा और सुरक्षा सहयोग के अलावा व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और इनोवेशन पर दोनों देशों के बीच विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह यात्रा केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दोनों देशों के रिश्तों को दीर्घकालिक रूप से मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़े – बस्ती–अयोध्या लेन पर भीषण सड़क हादसा, डीसीएम चालक गंभीर

भारतीय समुदाय की बड़ी भागीदारी

भारतीय उच्चायोग के अनुसार, “वेलकम मोदी जी” कार्यक्रम में करीब 15 हजार भारतीय मूल के लोगों के शामिल होने की संभावना है। मलेशिया में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और तीसरा सबसे पुराना भारतीय मूल का समुदाय निवास करता है। इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा कूटनीतिक के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी खास मानी जा रही है।

कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह मलेशिया यात्रा भारत-मलेशिया संबंधों को रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्तर पर नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

3 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

3 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

4 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

4 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

4 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

4 hours ago