साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। इस पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
श्यामदेंउरवा क्षेत्र के ग्राम सोहनपुर उर्फ सोंनकटिया निवासी अब्दुल करीम पुत्र रिजवानुल्लाह के साथ ऑन-लाइन माध्यम से 34,800 रुपये की ठगी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिससे मामले में तुरंत कार्रवाई संभव हो सकी।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने सक्रियता दिखाते हुए विधिक प्रक्रिया अपनाई। टीम के निरंतर प्रयासों के चलते ठगी गई पूरी धनराशि 34,800 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर ओम प्रकाश, कांस्टेबल राजकुमार तथा महिला कांस्टेबल अनीता पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महराजगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें और सतर्क रहकर ऑन-लाइन लेन-देन करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

1 minute ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

5 minutes ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

16 minutes ago

पालकोट में घर के बाहर अचेत मिली 13 वर्षीय छात्रा की रिम्स में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पालकोट में 13 वर्षीय छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, शाम 6 से 8 बजे…

26 minutes ago