Saturday, May 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती–अयोध्या लेन पर भीषण सड़क हादसा, डीसीएम चालक गंभीर

बस्ती–अयोध्या लेन पर भीषण सड़क हादसा, डीसीएम चालक गंभीर

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बस्ती में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब चार बजे बस्ती–अयोध्या लेन पर रजौली कट के पास मिर्च लदी एक डीसीएम (नंबर UP84AT-7369) अचानक ब्रेक लगाने के दौरान आगे चल रहे एक अज्ञात डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के वक्त डीसीएम चालक नीटू वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही हरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़े – बांसडीह रोड से जुड़ेगी बलिया–आरा रेललाइन, सर्वे पूरा

गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारु कराया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/?m=1#google_vignette

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments