मरीजों और डॉक्टरों के बीच विश्वास को मजबूत करने का लिया संकल्प…

थाने में डॉक्टर एसोसिएशन का वार्षिक कॉन्फ्रेंस संपन्न

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )ठाणे के टिपटॉप प्लाजा हॉल में वागले स्टेट डॉक्टर एसोसिएशन का वार्षिक कांफ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ एशोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक एस तिवारी ने वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ किया ।
इस अवसर पर संस्था के प्रेसिडेंट एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. अशोक तिवारी ने कहा, “यह कांफ्रेंस डॉक्टरों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। हमें खुशी है कि इस कांफ्रेंस में इतने सारे प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।डॉ.अशोक ने आगे कहा एक समय था हमारे लिए चुनौती थी 100 डॉक्टर को जोड़ने के लिए और आज यह आंकड़ा हम हजार तक पहुंच रहे हैं यह हमारी टीम और हमारे डॉक्टर मित्रों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने डिफरेंट स्पेशियलिस्ट,ज्युपिटरहॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, मुंबई ओंकोकेअर,नेक्टर हॉस्पिटल,कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल , सूर्या आइ सेंटर, इन्फिनिटी एसएसओ सहित अन्य अस्पतालों के 16 स्पीकरों का आभार प्रकट भी किया, जिन्होंने कांफ्रेंस में अपने विचार साझा किए।
आपको बतादें इस कांफ्रेंस में डॉक्टरों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिनमें स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण और विकास के अवसर, और स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के उपयोग पर जोर दिया गया।साथ ही पेशेंट और डॉक्टरों के बीच विश्वास को मजबूत करने का लिया संकल्प भी लिया गया।
सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ शंभू सिंह ने कहा, “हमारा लक्ष्य डॉक्टरों के बीच एक मजबूत नेटवर्क बनाना है, ताकि हम एक दूसरे की मदद कर सकें और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें। साथ ही सम्मेलन के सचिव डॉ. आर एन केवट,डॉ सोमलाल,डॉ. अमोल कदम, सम्मेलन , सांस्कृतिक अध्यक्ष डॉ. राजीव शिंदे,डॉ. दीपक येवले न्यूरोलॉजिस्ट,पूर्व अध्यक्ष डॉ. जे बी भोर,पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रशांत जाधव आदि गणमान्यों ने भी अपने विचार रखें।
इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सुहासिनी मिश्रा, डॉ. शान्या शहापूरकर, डॉ. नेहा कोल्हे, डॉ. मारिया आशीर्वादम, डॉ. शोभा सिंह, डॉ. स्वाति शिंदे, डॉ. कविता मालपानी, डॉ. शिवानी गुंजल आदि ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव डॉ. नीलेश होल
कोषाध्यक्ष डॉ. उमेश प्रजापति, स्पोर्ट सचिव डॉ. उत्तम भोर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

5 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

5 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

5 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

5 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

5 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

7 hours ago