चालीसवां के मेले में खिलाड़ियों ने दिखाया कर्तब

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर महुआबारी मे चालिसवां का त्योहार अर्थात चेहल्लुम में मुहर्रम के चालीसवें दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कर्बला की लड़ाई में शहीद हुए हसन हुसैन के लिए गम में मनाया जाने वाला त्योहार चालिसवां बडे़ ही धुम धाम से मनाया गया।इस दौरान मेंले एवम दंगल का आयोजन भी किया गया।जिसमें प्रदेश के कुशीनगर,देवरिया,आजमगढ, बिहार के शेखपुरा व गोपालगंज बिहार सहित जनपद के विभिन्न स्थान के खिलाड़ियों ने अपना अपना कर्तब दिखाया।जोर आजमाइश किया। वहीं मेले में लाठी व झारी, गदा व आग के गोले मे खिलाड़ियों ने कर्तब दिखाया।मुख्य अतिथि सपा विधानसभा अध्यक्ष फखरूद्दीन खान व सैय्यद मास्टर ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मेले के आयोजक फैजान मास्टर बबलु खान सुंदर खान, अब्दुल रब ने सभी अतिथियो का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान सपा नेता बैजनाथ मिश्रा,जिला महा सचिव मंजूर हसन,वरिष्ठ सपा नेता मुन्ना यादव,डा0 शाकिर अली,मुराद अहमद,मुहम्मद फतेह,पूर्व प्रधान अब्दुल रशीद अंसारी,गुलाम मुस्तफा, हजरत अली,आफताब आलम, आजम अहमद,जावेद खान,खालिद खान,मोहम्मद अली, शाहीद पहलवान,जाविर अली,अमिरूल हसन,डा एनुल हक,इमाम,वसीम,आफताब शेख आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

7 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

7 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

8 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

8 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

8 hours ago