औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अनुदानित यूरिया का प्रयोग रोकने के लिए छापेमारी

किसी भी प्रतिष्ठान में नही मिला अनुदानित यूरिया का प्रयोग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशों के क्रम में कृषि विभाग, उद्योग विभाग एवं मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में जनपद मे इंडस्ट्रियल एरिया स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। जिसमें मे. गोपाल एग्रो कैटल फीड के यहां से टेक्निकल ग्रेड यूरिया का एक सैंपल लिया गया। इसके साथ-साथ कपिला पशु उद्योग एवं प्राइम एवियन फीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कबीर ऑयल मिल्स आदि के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी अनुदानित यूरिया की जांच की गई। किसी भी प्रतिष्ठान में किसानों के प्रयोग में लाई जाने वाली अनुदानित यूरिया का प्रयोग होते नहीं मिला।
छापेमारी का मुख्य उद्देश्य अनुदानित यूरिया का प्रयोग औद्योगिक प्रतिष्ठानों में न हो इसकी जांच करना था।
ज्ञात हो कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में जैसे पशु आहार बनाने वाली कंपनियां, पेंट, वार्निश, प्लाईवुड आदि संबंधी कार्य करने में कच्चे मटेरियल के रूप में यूरिया का प्रयोग किया जाता है।
उद्योग को औद्योगिक इकाइयों में केवल गैर अनुदानित टेक्निकल ग्रेड यूरिया का ही प्रयोग किया जा सकता है।
छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम में मजिस्ट्रेट जनार्दन, उद्योग विभाग से उद्योग विभाग से राहुल , कृषि विभाग के उर्वरक सहायक शक्ति विकास आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

22 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago