प्लास्टिक मानव जीवन के साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी हानिकारक: प्रभाकर दूबे

प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने हेतु रैली निकाल किया आह्वान

घघसरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l नवगठित नगर पंचायत घघसरा बाजार के युवा चेयरमैन प्रभाकर दूबे के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाल प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का आह्वान किया गयाl
हाथों में बैनर लिए लोगों ने नागरिकों को संदेश दिया गया कि सभी लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। इस दिशा में सभी लोग जागरूकता दिखाएं और प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने में सहयोग दें। रैली में प्लास्टिक की रोकथाम से संबंधित जागरूकता के नारे भी लगाए गए। इस दौरान लोगों को कपड़े का थैला वितरित कर प्लास्टिक का प्रयोग ना करने हेतु प्रेरित किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दूबे ने कहा कि प्लास्टिक मानव जीवन के साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी हानिकारक हैl प्लास्टिक के इधर-उधर फेंक देने से भूमि बंजर होती है और नालियां भी अवरुद्ध हो जाती है। जहां-तहां कूड़े से भरे प्लास्टिक वातावरण को निरंतर प्रदूषित करते हैं तथा खाने योग्य वस्तुओं के छिलके प्लास्टिक में बंदकर फेंकने से पशु इनका सेवन प्लास्टिक सहित कर लेते हैं जिससे कि पशुओं की मृत्यु तक भी हो जाती है।
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल करना छोड़कर अन्य विकल्पों को अपनाना चाहिएl क्योंकि प्लास्टिक के बढ़ते हुए उपयोग को रोककर और अन्य वैकल्पिक माध्यमों को अपनाकर ही इस भयावह समस्या पर काबू पाया जा सकता हैl
जागरूकता रैली में प्रमुख रुप से शिवानंद पाण्डेय, अवनीश मिश्रा सभी सभासदगण व नगर पंचायतकर्मी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

3 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

3 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

4 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

4 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

4 hours ago