722 दिनों से जारी सत्याग्रह संकल्प से बेखबर सरकार-शैलेन्द्र मिश्र

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति कथित व मात्र छलावा- रामचन्द्र दुबे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर में सीएजी रिपोर्ट आधारित निरंकुश भ्रष्टाचार के विरुद्ध विगत 2 सालों से प्रचलित सत्याग्रह संकल्प और सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति परस्पर विरोधाभासी नजर आ रहे हैं।
आज यह बरबस सोचना पड़ रहा है कि आखिर सीएजी रिपोर्ट आधारित भ्रष्टाचार क्या निराधार है? या भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति दिवास्वप्न है। सत्याग्रहियोँ का संकल्प इस बात का जबरदस्त इशारा करता है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति कथित व मात्र छलावा है।
अब यह कहने से गुरेज नहीं किया जा सकता कि वर्तमान सरकार और सरकार के कारिंदे निरंकुश भ्रष्टाचार में बराबर के सहभागी हैं अन्यथा आमजन की गाढ़ी कमाई भ्रष्टाचार की बेदी पर नहीं चढ़ती।
उपरोक्त बातें संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र से वार्ता के दौरान उजागर हुआ कि तीसरी आंख मानव अधिकार संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे चरणबद्ध सत्याग्रह संकल्प अभियान के द्वितीय चरण में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग में निरंकुश व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्य अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग गोरखपुर पर प्रचलित सत्याग्रह संकल्प के 722 वें दिन भी व्यवस्था के पोषक बेखबर हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

4 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

8 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

8 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

8 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

8 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

10 hours ago