विश्व पर्यावरण दिवस पर दीवानी न्यायालय में पौध वितरण एवं वृक्षारोपण समारोह का आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया एवं जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्ववाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम का शुभ्भारम्भ जनपद न्यायाधीश देवरिया, जे0पी0 यादव के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश जे0पी0 यादव द्वारा पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि, वर्तमान में पृथ्वी का तापमान बढता जा रहा है जिसका मुख्य कारण वनों का विनाश एवं पेड़ो की कटाई है। जिससे आक्सीजन की कमी हो रही मौसम चक्र बिगड़ रहा है। आये दिन प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। प्रकृत को संरक्षित रखने तथा आक्सीजन की जरूरत पूरा रखने के लिए पेड़ की कटाई बंद करे, अगर कही पेड़ काटे जा रहे है तो अधिक से अधिक संख्या पेड़ का रोपड़ करें। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकरी संजय कुमार सिंह द्वारा गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में, पौधा रोपड़ करने की आवश्यकता है। क्योकि पेड़ पौधों से ही हमें जीवन दायी आक्सीजन की प्राप्ती होती है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया अशोक कुमार दूबे के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए आस-पास के तलाबों, नदियों को स्वच्छ रखने पर बल दिया गया, उन्होंने कहा कि व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण की शुरूआत अपने घर से करें, प्लास्टिक के बैग प्रयोग न करे, ज्यादा से ज्यादा पौधा का रोपड़ करें, इसके साथ ही न्यायाधीश ने कहा कि हमें उन सभी लोगो संगठनों की इच्छा शक्ति एवं प्रतिद्वता को प्रोत्साहित करना चाहिए जो पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम कर रहें है। इस अवसर पर सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, एवं जिला बार एसोशिएसन के अध्यक्ष तथा अन्य अधिवक्ताओं द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गयें। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मनोज कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, जिला बार एसोशिएसन के अध्यक्ष एवं अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

14 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago