उचक्का महिलाओं ने विवाहिता के गले से सोने की जंजीर उडाई

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। टेंपो में सवार विवाहिता से उचक्का गिरी करने वाली महिलाओं ने गले से सोने की सिकड़ी उड़ा दी। जिससे विवाहिता को लगभग दो लाख रुपए की चपत लगी है। बताया जाता है कि चांदमारी इमलिया मोहल्ला निवासी हृदय नारायण शर्मा की पुत्री प्रीती शर्मा आजमगढ़ मोड़ स्थित पुस्तक महल से अपने बच्चों के लिए व्हाइट बोर्ड खरीदने गई थी। वहां से व्हाइट बोर्ड खरीद करके एक टेंपो से फातिमा चौराहा जा रही थी। इसी बीच टेंपो में आधे दर्जन महिलाएं सवार हो गई, और भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए प्रीति शर्मा के गले से सोने की जंजीर उड़ा ली। टेंपो में प्रीति की पुत्री भी सवार थी। प्रीति शर्मा जब अपने घर पहुंची तो उसे इस उचक्का गिरी का पता चला, तो उसने अपने पिता हृदय नारायण शर्मा को लेकर के पुस्तक महल पहुंची। जहां सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि व्हाइट बोर्ड खरीदने के दौरान उसके गले में सीकड़ी मौजूद थी। तब उसे अंदाजा लगा कि टेंपो में सवार उचक्का गिरी करने वाली महिलाओं ने भीड़ का लाभ उठाते हुए उसके गले से सोने की जंजीर उड़ा ली है। पीड़िता प्रीति शर्मा ने सारहू पुलिस चौकी को तहरीर देकर के इस मामले की पर्दाफाश किया जाने की प्रार्थना की है । सराहू पुलिस चौकी प्रभारी ने तहरीर मिलने के बाद कतिपय स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज देख करके जांच पड़ताल की।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

18 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

18 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

18 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

18 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

18 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

22 hours ago