एकमात्र रोबोटिक्स लैब का हुआ भौतिक सत्यापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्टार प्लस योजना अंतर्गत आयोजित हुआ भौतिक सत्यापन कार्यक्रम

चितरंगी/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्टार प्लस योजना अंतर्गत जिले में स्थापित एकमात्र रोबोटिक्स लैब का भौतिक सत्यापन गुरुवार को शासकीय सीएम राइज मॉडल स्कूल चितरंगी में किया गया।
इस दौरान जिले की टीम द्वारा जिले में स्थापित एकमात्र रोबोटिक लैब का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें जिला ई गवर्नेंस मैनेजर संजय विश्वकर्मा, जिला प्रोग्रामर, जिला शिक्षा केन्द्र सिंगरौली राजेश कुशवाहा, जिला आईटी कोऑर्डिनेटर डॉ. अरुण चतुर्वेदी, विकास खण्ड चितरंगी विज्ञान प्रभारी अंशुमान सिंह द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम द्वारा प्रशिक्षुओं के साथ बैठक की गई। जहां प्रशिक्षकों ने टीम को रोबोटिक्स का संचालन कर दिखाया। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्तकर्ताओं ने उपस्थित छात्र-छात्राओं में भी रोबोटिक्स के संचालन की विधि सिखाया।
इस दौरान जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर संजय विश्वकर्मा ने कहा कि दुनिया तेजी से साइंस की ओर बढ़ रही है ऐसे में आने वाली नई पीढ़ी को साइंस के साथ जुड़ना होगा।
विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह ने कहा कि हमारे सामान्य जीवन में हर जगह विज्ञान का प्रयोग होता है। ऐसे में रोबोटिक्स के ज्ञान से निश्चित तौर पर हम विज्ञान की दुनिया से जुड़ जाएंगे। आज भारत विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं का रुझान इसमें देखने को मिल रहा है। इस दौरान रोबोटिक लैब इंचार्ज अश्विनी बैस, सत्यकाम तिवारी, सुरेश प्रजापति, प्रेमलाल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव आदि ने छात्रों को विस्तार पूर्वक समझाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, नाला निर्माण कार्य कल से होगा पुनः शुरू

तहसील सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई चर्चा, नगर विकास से जुड़े…

15 hours ago

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरहज में आयोजित कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने गिनाईं उपलब्धियां

गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि…

15 hours ago

बलिया में आधुनिक सुविधाओं से लैस नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया लोकार्पण

सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलित व्यवस्था से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक कार्यों को देगा नई गति…

18 hours ago

नेपाल में बेचने की तैयारी में थीं चोरी की बाइकें, तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय अन्वेषक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. दीपक कुमार गुप्ता

लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिला…

18 hours ago

एक विवाद नहीं होता तो शायद एक घर का चिराग आज बुझता नहीं

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…

18 hours ago