धारदार हथियार से पालतू गाय की हुई हत्या

सीओ पयागपुर ने किया घटना स्थल का दौरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा वीरपुर में पालतू गाय की भाले से मार कर हत्या कर दी गयी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पयागपुर पुलिस।
ग्राम बीरपुर निवासी बिकाऊ लाल मौर्या की गाय जिसके चार-पांच माह का पेट में बच्चा भी था। जिसकी रात में भाले से घायल कर हत्या कर दी गयी। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गांव के शिव मंदिर के पीछे गाय के पेट में भाला धसा हुआ है और गाय मर चुकी है। देखते ही देखते गांव में भारी भीड़ जमा हो गई जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना पयागपुर पुलिस को दिया। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय के साथ स्थानीय थाना पयागपुर के प्रभार मुकेश कुमार पांडे दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और छानबीन शुरू कर दिया है। गौ स्वामी की तरफ से गांव के ही हनीफ के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया गया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, दोषी के ऊपर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

7 hours ago