निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने फैसिलिटेशन सेंटर में डाक मतपत्र से किया मतदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोक सभा समान्य निर्वाचन-2024 में लगे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय का द्वितीय प्रशिक्षण एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में चल रहा है। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों को डाक मत पत्र एवं ईडीसी से मतदान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
इसी क्रम में कॉलेज के कक्ष संख्या -01 में विधानसभा मेहदावल का फैसिलिटेशन सेंटर बना है। जबकि विज्ञान संकाय में खलीलाबाद एवं धनघटा विधानसभा का फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है। फैसिलिटेशन सेंटर पर मंगलवार विधानसभा मेहदावल में 10, विधानसभा खलीलाबाद में 73, विधानसभा धनघटा में 10 कार्मिकों के द्वारा डाक मत पत्र से मतदान किया गया, जबकि विधानसभा मेहदावल के कार्मिकों ने इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के लिए प्रारूप-12 क पर आवेदन किया गया, जिसके क्रम में संबंधित कार्मिकों को प्रारूप-12 ख पर निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है, जिसके आधार पर संबंधित कार्मिक अपने निर्वाचन ड्यूटी वाले बूथ पर ईवीएम से मतदान करेंगे। फैसिलिटेशन सेंटर दिनांक 19 मई तक संचालित रहेंगे। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिक डाक मत पत्र से मतदान हेतु अपनी एपिक एवं निर्वाचन ड्यूटी आदेश की छाया प्रति के साथ प्रारूप 12 पर आवेदन अपने विधानसभा के फैसिलिटेशन सेंटर पर आवेदन कर डाक मत पत्र से मतदान कर सकते हैं। इसी प्रकार जो कार्मिक प्रारूप 12 क पर अपनी एपिक एवं निर्वाचन ड्यूटी आदेश के साथ आवेदन करेंगे, उनको प्रारूप 12 ख पर निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जिससे वह अपनी निर्वाचन ड्यूटी वाले बूथ पर ईवीएम से मतदान कर सकते हैं।

rkp@newsdesk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

5 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

8 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

8 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

8 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

8 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

8 hours ago