कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर यात्री सुविधाओं का अभाव

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l एक तरफ रेल मंत्रालय की ओर से वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन संपूर्ण भारत में शुरू की जा रही है ,वहीं मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर आज भी यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उसके बाद भी मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी टर्मिनस पर सुविधाओं को मुहैया कराने के प्रति गंभीर नहीं हैं।
ज्ञात हो कि कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस की स्थापना हुए 35 वर्ष के करीब बीत चुके हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के बाद मध्य रेलवे का यह अत्यंत महत्वपूर्ण रेल स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन उत्तर भारत, बिहार, दक्षिण भारत और देश के अन्य राज्यों के लिए तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेनें चलाई जा रही हैं। लेकिन इस स्टेशन पर यात्रियों के लिए अनेक सुविधाओं का अभाव है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं।
अनेक यात्रियों ने बताया कि कभी कभी ट्रेन के डिब्बे में साफ-सफाई नहीं की जाती है। रेलवे स्टेशन पर यात्री घंटों ट्रेन का इंतजार करते हैं जबकि रेलवे स्टेशन पर बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं है। अनेक बार एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों घंटे देर हो जाया करती है। ऐसे में यात्रियों के आराम करने की सुविधा नहीं है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुंबई के उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, यहां से लाखों यात्रियों का आवागमन प्रति दिन हुआ करता है। लेकिन इस स्टेशन पर आज भी यात्री सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इसके अलावा टर्मिनस पर लंबे समय से असामाजिक तत्वों का बोलबाला है फिर भी रेल पुलिस और आर पी एफ अराजिक तत्वों पर कार्यवाही करने से कन्नी काट लेती है। राकांपा नेता संजीव उपाध्याय ने रेल मंत्री और मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से टर्मिनस पर यात्री सुविधाओं को मुहैया कराने की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

17 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

17 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

17 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

17 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

17 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

18 hours ago