“जन-जन के प्रिय नेता, सामाजिक न्याय के प्रतीक-अनिल यादव

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माननीय शिवपाल सिंह यादव जी को जन्मदिवस की अनंत आत्मिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ।

आपका संघर्ष, सेवा और समर्पण सदैव समाज के उत्थान एवं न्याय की रक्षा के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अपार ऊर्जा प्रदान करें ताकि आप सदैव जनता की सेवा करते रहें।

शिवपाल सिंह यादव होना आसान नहीं है। यह वह नाम है जिसने सियासत में न तो बनावट को जगह दी और न ही अपने सिद्धांतों से समझौता किया। अपने कार्यकर्ताओं के लिए हर मोर्चे पर जान लगा देने वाले शिवपाल सिंह यादव ने न केवल समाजवादी आंदोलन को मजबूती दी, बल्कि संगठन की नींव को और गहरा किया।

श्रद्धेय नेता जी के साथ एक सच्चे भाई होने का फर्ज निभाते हुए उन्होंने समाजवाद की मशाल को हमेशा जलाए रखा। संघर्ष और सेवा की मिसाल कायम करते हुए, उन्होंने पार्टी को अपने संगठनिक गुणों से ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

शिवपाल सिंह यादव सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं—जो ईमानदारी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक है। उनके योगदान को शब्दों में बांध पाना संभव नहीं, क्योंकि वे खुद एक जीवंत इतिहास हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

5 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

5 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

6 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

6 hours ago