बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना पयागपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रमवापुर दाखिला सतपेडिया में शाम करीब 7:00 बजे 70 वर्षीय वृद्ध महिला को शराब के नशे में धूत युवक ने लाठियो से पीट कर लहू लुहान कर दिया जिसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र गिलौला एंबुलेंस के सहारे पहुंचाया गया लेकिन वृद्ध महिला की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर कर दिया है। कृष्ण कुमार ने बताया कि मेरी 70 वर्षीय माता राजकुमारी शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे सौच के लिए अपने खेत में गई थी उसी बीच रास्ते में गुड्डू शराब नशे में मिल गए और आकारण मेरी मा राजकुमारी को मारना पीटना शुरू कर दिया।चीख पुकार सुनकर परिजन के लोग दौड़े तो शराबी भागने में सफल रहा घटना की लिखित तहरीर गुड्डू सहित चार लोगों के विरुद्ध राजकुमार की तरफ से थाना पयागपुर में दिया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है जाचो उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…
Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…
Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…