देवरिया में तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के युवा तैराकों और ट्रायथलॉन खिलाड़ियों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। जिला तैराकी संघ एवं जिला ट्रायथलॉन संघ के संयुक्त तत्वावधान में जनपदीय तैराकी एवं ट्रायथलॉन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 30 सितंबर 2026 को स्व. रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम, देवरिया के तरणताल में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। तैराकी और ट्रायथलॉन में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी तथा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के अध्यक्ष वैभव कांत मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निलेश सिंह, जनरल मैनेजर, एमओआरटीएच ने की।
चैंपियनशिप में विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास शाही, डायरेक्टर, ग्लोबल मार्क स्कूल एवं द आई स्कूल तथा ग्लोबल मार्क स्विमिंग एकेडमी, देवरिया; डॉ. नेहा मिश्रा एवं डॉ. प्रवीण पाण्डेय, जीवन हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी सेंटर तथा इंजी. अम्बरेन्द्र कुमार पाठक, सीईओ/डायरेक्टर, निलय डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन, देवरिया मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलता है। साथ ही प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में जिला, मंडल, प्रदेश और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और अभिभावकों में भी उत्साह नजर आया। आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना ही नहीं, बल्कि जिले में तैराकी और ट्रायथलॉन जैसे खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना और नई प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करना रहा।
जिला तैराकी संघ एवं जिला ट्रायथलॉन संघ ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों के सहयोग के प्रति आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को लगातार बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाते रहेंगे।
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अदालत के आदेश के बाद 26 साल पुराने भूमि विवाद का…
काबुल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफगानिस्तान में गुरुवार तड़के उस समय भूकंप के तेज झटके…
पुणे से पूर्वांचल जाने वालों के लिए बड़ी राहत, जौनपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों…
वाराणसी की मुश्किल राह पार कर आगे बढ़ा 308 पहियों वाला महाट्रक, अब गाजीपुर-आजमगढ़ की…
₹734 करोड़ के फर्जी GST-ITC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर से कारोबारी और…