सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने कलान में सुनी जन समस्याएं

3 समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने तहसील कलान में जनशिकायतों को सुना तथा उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान राजस्व विभाग की 27, पुलिस विभाग की 13, राजस्व एवं पुलिस की 11, विकास विभाग की 14, खाद्य एवं रसद विभाग की 06 विद्युत की 03, जल निगम की 01, सहकारी समिति की 02, बैंक की 01 तथा स्वास्थ्य विभाग की 02 कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुयी, जिसमें से 03 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के जल्द निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने समाज कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकरी से कहा कि 2 दिनों में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। धर्मेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्राप्त शिकायतों को ससमय निस्तारणा करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। शिकायतों के निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता का सन्तुष्टि एवं फीडबैक रजिस्टर में अवश्य दर्ज किया जाए। अधिकतर शिकायतें ज़मीनी विवाद, राशन कार्ड, विद्युत आदि से सम्बन्धित प्राप्त हुयी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की शिकायतों का गहनतापूर्ण परीक्षण कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे शिकायतकर्ता को एक ही समस्या के लिये बार बार शिकायत न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने भूमि संबंधी विवादों पर त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार के उत्पन्न होने वाले विवादों तथा संभावित घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये की कि वह संबंधित थाने से समन्वय कर भूमि विवाद के प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश एस, उप जिलाधिकारी कलान चित्रा निर्वाल, डीडीओ पवन कुमार सिंह, पीडीडीआरडीए अवधेशराम, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, सीओ अमित चौरसिया सहित संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

5 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

5 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

6 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

6 hours ago