देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना देवी अपनी दो बच्चियों के साथ आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग को लेकर पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और दो बच्चियों के भरण-पोषण एवं शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मीना देवी को आयुष्मान कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उनकी दोनों बच्चियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में मौजूद एएसडीएम एवं प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी नम्रता सिंह को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परिवार को पात्रता के अनुसार संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। साथ ही परिवार का राशन कार्ड बनवाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी की इस पहल से जरूरतमंद परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। जनता दर्शन में मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल की सराहना की। वहीं, फरियादिनी मीना देवी ने सहायता और सहयोग के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…
फोटो पीएस दुबई (राष्ट्र की परम्परा)। दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…
48घंटे मे बाढ़ पीड़ितों के लिए सारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो आमरण…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिलाधिकारी अनुज मलिक ने…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अदालत के आदेश के बाद 26 साल पुराने भूमि विवाद का…