Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनशा मुक्त भारत अभियान के तहत एसएसबी संग लोगों ने निकाली रैली

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एसएसबी संग लोगों ने निकाली रैली

एसएसबी ने रैली में बैनर,पोस्टर व स्लोगन से लोगों को किया जागरूक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी कस्बे के इंडो-नेपाल सीमा के नो मैन्स लैंड से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी की एसिस्टेंट कमांडेंट प्रिया यादव के नेतृत्व में सामाजिक संस्था के लोगों के साथ नशा मुक्त अभियान के तहत रैली निकाली गयी। रैली में कोतवाली पुलिस, मानव सेवा संस्थान व कस्बे के संभ्रांत लोगों ने शिरकत किया। कस्बे में बैनर, पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्त भारत के लिए लोगों से आह्वान के साथ पैंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया। एसएसबी द्वारा इस प्रकार के आयोजन के लिए लोगो ने सराहना की। एसएसबी एसआई किसान लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सीमा क्षेत्र में युवा पीढ़ी नशा की लत का शिकार हो रहे हैं।जिसको लेकर समय- समय पर इस प्रकार का आयोजन कर लोगो को जागरूक किया जाता है। एसएसबी के इस पहल से संभ्रांत लोग, बुद्धिजीवी, सामाजिक संगठन के लोगो की बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी से अभियान बेहद सफल रहा। रैली नो मैन्स लैंड से निकलकर मुख्य मार्ग व नौतनवां रोड होते हुए झरही नदी बाई पास से होकर बीओपी कैंप तक पहुंची। लोगो ने उत्साह के साथ रैली का समर्थन किया। इस दौरान कोतवाली के एसआई बब्बन वर्मा, हेड का० मानिक चंद, का० आनंद कुमार, एसएसबी एसआई त्रिलोकी प्रसाद,उपेंद्र कुमार, मानव सेवा संस्थान के इंचार्ज वरुण मिश्रा सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments