रामलीला शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ राम लीला मंचन शोभायात्रा पर लोगो ने की पुष्प वर्षा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को समाज के सम्मुख आदर्श रूप में प्रस्तुत करने को श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी (रजि0) की ओर से श्री रामलीला महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व शहर के अतिप्राचीन पाण्डवकालीन श्री सिद्धनाथ मन्दिर व श्री देवी गुल्लावीर मन्दिर में पूजन अर्चना कर नगर के पंचायती मन्दिर से शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल के नेतृत्व में निकाली गई।यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो घंटाघर ,चौक बाज़ार, पीपल तिराहा, मीराखेल पुरा, गुदड़ी, काजीपुरा,बशीरगंज होते हुए मंचन स्थल राम लीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई।मुख्य मार्गो पर शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य करते हुए युवक युवतियां आकर्षण का केन्द्र रहे।बहराइच की सबसे पुरानी रामलीला महोत्सव का यह 117वां वर्ष है।शोभायात्रा में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला कमेटी की ओर से झिंगहाघाट स्थित रामलीला मैदान में रामलीला मंचन से पूर्व नगर के प्रमुख मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें देवी देवताओं के विभिन्न स्वरूपों की झांकियों ने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस वर्ष वृन्दावन के मशहूर कलाकार रामचरित्र का मंचन करेंगे ।छावनी चौराहा पंचायती मन्दिर से शुरू हुई शोभायात्रा का जगह-जगह पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया । इस दौरान भव्य रथ पर प्रभु श्रीराम की अलौकिक छवि जनमानस का मन मोह रही थी।शोभायात्रा राम लीला मैदान पहुंचकर वहां भगवान के स्वरूपों का तिलक,चन्दन करके आरती उतारी गई।शोभायात्रा में कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल , राधारमण यज्ञसैनी, कमल शेखर गुप्ता, संतोष अग्रवाल,श्रीनाथ शुक्ला, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, राहुल रॉय, जय-जय अग्रवाल, हेमन्त मिश्र,अजय अग्रवाल,विनय जैन पिन्टू, श्रवण शुक्ला ,राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रवण यज्ञसेनी,देवेंद्र मिश्रा, चौधरी पूरन सिंह,राजन सिंह,ब्रजेश पांडेय, अखिलेश यादव,मुरारी श्रीवास्तव,आनन्द गुप्ता,के के सक्सेना,निशा शर्मा,अंशुमान यज्ञसैनी,ज्ञानेंद्र धर शर्मा,गौरव तिवारी,वैभव जैन,मुकुट बिहारी तिवारी,नितिन गुप्ता सहित सैकड़ो रामभक्त मौजूद रहे ।

शोभायात्रा में डांडिया रही आकर्षण का केन्द्र

रामलीला शोभायात्रा के दौरान बाहर से आये कलाकारों ने भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत करके लोगो का मन मोह लिया।शोभायात्रा के मार्गो पर युवक-युवतियां हाथों में डांडिया लेकर मस्ती के मूड में भक्ति गानों पर झूम रहे थे।

मंगलवार से शुरू हुआ मंचन

कमेटी के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि राम लीला महोत्सव का मंच वृंदावन के कलाकारों के द्वारा मंगलवार से शुरू हो गया।मंगलवार को नारद मोह,श्रीराम जन्म,विश्वामित्र आगमन,ताड़का वध व मारीच वध का सजीव मंचन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि राम लीला महोत्सव का यह 117वां वर्ष है।राम लीला को हाईटेक रूप से महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

5 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

6 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

6 hours ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

7 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

10 hours ago