वर्षा काल में वन्य जीवों से रहें सजग आमजनमानस-डीएफओ

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। डीएफओ एम0 सेम्मारन ने बताया कि वर्षाकाल प्रारंभ हो चुका है। वर्षाकाल में जंगल के अन्दर अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव हो जाने के कारण वन्यजीवों को प्राकृतवास सीमित हो जाता है, जिससे उनके वन क्षेत्रों से बाहर आने की सम्भावना भी बढ़ जाती है। वे अक्सर भोजन की तलाश में भी वन्य जीव जंगल से बाहर निकलते है, इसलिये यह समय अत्यन्त सचेत/सजग रहने का है तथा यह जरूरी है कि आमजनमानस वन्यजीवों के प्रति सजग एवं जागरूक रहते हुये यह प्रयास करें कि वन्य जीवों से संघर्ष की स्थिति पैदा न हो।
उन्होंने कहा कि वन्य जीव सामान्यतः सुबह अथवा शाम के समय अधिक सक्रिय होते है। इन समय पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी आकस्मिक स्थिति में वन विभाग के सम्पर्क में रहते हुये सम्बन्धित वन्यजीवों से अपना बचाव करने के सुरक्षात्मक उपायों को उपयोग में लायें।
उन्होंने आमजानमानस से अपील किया है कि आप लोग स्वयं अकेले वन क्षेत्रों के निकट अथवा गन्ने के खेतों में भ्रमण हेतु न निकलें एवं विशेष रूप से वृद्ध एवं बच्चों को इस स्थिति से सुरक्षित रखें। वन विभाग की टीम के साथ-साथ आप लोगों का अमूल्य समय देकर वन्यजीवों की सुरक्षा एवं अपना बचाव करते हुये सहयोग प्रदान करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

5 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

5 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago