Categories: Uncategorized

पौधरोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में जिला वृक्षारोपण समिति की हुई बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में वृक्षारोपण की महा अभियान-2023 के अन्तर्गत आगामी 22 जुलाई, 2023 को जनपद में होने वाले पौधरोपण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गयी।उक्त बैठक में आगामी 22 जुलाई को होने वाले पौधरोपण के सम्बन्ध में समस्त तैयारियों यथा- विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चिन्हांकन, गडढा खुदान, सम्बन्धित विभाग द्वारा नर्सरी से पौध प्राप्त करने की स्थिति, जनप्रतिनिधियों द्वारा किये जाने वाले पौधरोपण के स्थलों का चिन्हांकन, वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत नन्दन वन, ग्राम वन, आयुष वन,आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।जिलाधिकारी ने बैठक दौरान समस्त उप जिलाधिकारी/ समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित अन्य विभागों द्वारा किये जाने वाले पौधरोपण की एक-एक कर स्थिति की जानकारी ली गई तथा लक्ष्य से पौधरोपण कराए जाने का निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामों अंतर्गत पौधरोपण हेतु सभी बीडीओ को ग्राम प्रधान गणों के साथ बैठक कर समस्त कार्यवाहियां पूर्ण कर लिए जाने का भी निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जन सहभागिता हेतु आमजन को जागरूक किये जायें। पौधरोपण महा अभियान के दिन 22 जुलाई को डाटा एकत्र किए जाने की भी चर्चा की गई तथा इस हेतु कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम स्थापित किये जाने हेतु डीएफओ को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्य के अनुरूप पौधों की प्राप्ति पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि जनपद के कुल लक्ष्य 3800660 लाख के सापेक्ष 3209289 लाख पौधे 22 जुलाई को, एवं 591371 पौधे 15 अगस्त 2023 को विभिन्न विभागों के माध्यम से रोपित किये जायेंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने सभी विभागों को आगमाी वृक्षारोपण कार्यक्रम को गम्भीरता से लेने तथा सभी तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण किये जाने के सख्त निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र,उप जिलाधिकारी कसया, पडरौना, तमकुहीराज सहित समस्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण व खण्ड विकास अधिकारी सहित ईओ आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

38 minutes ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

2 hours ago

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का शव पार्क में मिला

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…

2 hours ago

IPL 2026 Final: कौन जीतेगा ट्रॉफी? शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताया जीत का असली मंत्र

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक…

3 hours ago

दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका; NDRF समेत कई एजेंसियां राहत कार्य में जुटीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा…

3 hours ago

नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते 1 जून को चार घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि नवलपुर…

8 hours ago