गठबंधन के लोग अपने बेटे-भतीजे को पीएम-सीएम बनाना चाहते हैं: अमित शाह

बेल्थरारोड/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने बलिया के सलेमपुर लोकसभा के बेल्थरारोड स्थित हल्दीरामपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता अपने बेटे-भतीजे को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि आपका भला वही कर सकता है, जिसका परिवार 130 करोड़ जनता है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा 400 पार करने वाली है। कांग्रेस 40 के अंदर सिमटने वाली और ये अखिलेश की चार भी नहीं होने वाली। आपने दूसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम किया गया। ये चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने और राम मंदिर बनाने वालों के बीच का चुनाव है
अमित शाह ने सोमवार को इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग बेटे-भतीजे को मुख्यमंत्री- प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। लालू अपने बेटे को, सोनिया अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। आपका भला वही कर सकता है, जिसका परिवार 130 करोड़ की जनता है। वह नरेंद्र मोदी हैं। 4 जून को राहुल बाबा प्रेस कांफ्रेंस कर कहेंगे कि इवीएम के कारण भाजपा जीती है।
अमित शाह ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने चीनी मिलों को बंद करा दिया था। हमने चीनी मिलें चालू कराईं। राहुल व अखिलेश झूठ फैला रहे हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो आरक्षण समाप्त कर देंगे। मैं गारंटी देता हूं जब तक मोदी प्रधानमंत्री रहेंगे। आरक्षण समाप्त नहीं होगा। बलिया सलेमपुर में बाढ़ के कारण हो रहे कटान की समस्या हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच चरण के चुनाव का परिणाम मुझे मालूम है, आप लोगों को जानना है क्या। जनता की हां सुनने के बाद उन्होंने कहा कि पांच चरण में 310 पार करके पीएम मोदी सरकार बनाने का काम कर रहे। छठां और सातवां चार पार कराने का है। सलेमपुर वालों 400 पार कराओगे क्या, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाओगे क्या। सलेमपुर के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के नाम के सामने कमल का निशान है, उस पर बटन दबाते ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन जाएंगे।
अमित शाह ने कहा कि 70 साल से कांग्रेस की सरकार में रुका हुआ राम मंदिर बनाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। सभा में मौजूद लोगों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों को वोट देंगे क्या। पाक और कश्मीर भारत का है या नहीं। भीड़ ने कहा हां। तो अमित शाह बोले कांग्रेस कहती है कि पाक और कश्मीर मत मांगिए, उनके पास एटम बम है, अरे राहुल बाबा आप डरिये एटम बम से, भाजपा डरने वाले नहीं। पाक और कश्मीर भारत का है और रहेगा। हम इसे लेकर रहेंगे।
उक्त अवसर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,दीपक मिश्रा शाका,सभाकुँवर,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,अजय उपाध्याय,अश्वनी सिंह,विजय बहादुर दुबे,विनोद शंकर दूबे,बलराम उपाध्याय, बलबीर सिंह दादा,विनय पाण्डेय,अनूप उपाध्याय, रणजीत चौहान,अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

4 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

4 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago