भीषण तपन व उमस भरी गर्मी से उल्टी,दस्त, डायरिया व गले में खराश से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी : डा०चन्द्र प्रकाश सिंह

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) भीषण तपन व उमस भरी गर्मी से आमजन परेशान हैं।आलम यह है कि सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।बहुत ही आवश्यक कार्यों से लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।प्रचंड गर्मी के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं अस्पतालों में भारी भीड़ जमा हो रही है।इसमें सर्दी,जुखाम,डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रहती है।सीएचसी उतरौला पर सोमवार को पांच सौ से अधिक मरीजों की ओडीपी देखी ग‌ई।स्वास्थ अधीक्षक डा०चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बेतहाशा गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उल्टी,दस्त और डायरिया व गले में खराश से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं।उन्होंने बताया कि गर्मी में बाहर निकलने से बचना चाहिए तथा बासी भोजन एंव कटे फटे फल का सेवन कदापि न करें, पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए फ्रिज में रखे अधिक ठंडे पानी के सेवन से सर्दी,जुखाम व गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती है।घर निकलते समय पूरी आस्तीन के कपड़े व सर पर रूमाल से ढककर ही बाहर निकलें जिससे लू से बचा जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

5 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

5 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago