Monday, December 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकृषि मंत्री के साथ लोगों ने सुनी 'मन की बात'

कृषि मंत्री के साथ लोगों ने सुनी ‘मन की बात’

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर के बूथ संख्या 345 पर प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ग्रामवासियों,पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 122 वें संस्करण का श्रवण किया।मन की बात कार्यक्रम देश को एक सूत्र में पिरोकर सभी देशवासियों की अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण,सम्मान और स्नेह को राष्ट्रव्यापी स्वरूप प्रदान करता है।प्रधानमंत्री के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन हमेशा हम सभी को प्रेरित करते है।
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।आक्रोश से भरा हुआ है।संकल्पबद्ध है।हमें आतंकवाद को खत्म करना है।आपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है।जिससे हर हिन्दुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है।जो बदलते भारत की तस्वीर है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश उर्फ जिप्पू शाही,दयाशंकर शास्त्री,युगल किशोर तिवारी,अवधेश तिवारी,विवेक राय,धर्मेंद्र गुप्ता, गुड्डू मिश्र,माहीवाल जायसवाल,भीम यादव, महेंद्र कुशवाहा,सुरेंद्र यादव,उपेंद्रनाथ तिवारी, प्रमोद मिश्र,अशोक तिवारी,ओमप्रकाश चौहान, अखिलेश राय,फुलेना प्रसाद,सेक्टर संयोजक सुनील कुमार तिवारी,बूथ अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा,त्रिभुवन लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments